औरैया: तिलक नगर के खाटूश्यामजी मंदिर में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण की छठी, भजन-कीर्तन से गूंजा मंदिर परिसर
तिलक नगर स्थित श्री खाटूश्यामजी मंदिर में बुधवार देर रात्रि तक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में भगवान श्रीकृष्ण की छठी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। भगवान श्रीकृष्ण का विधि-विधान से पूजन कर भव्य श्रृंगार किया गया। छठी उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भगवान श्रीकृष्ण के दर