पुनपुन: मनोरा गांव में महिला पर डायन होने का आरोप लगाकर दो युवकों ने की मारपीट, दोनों गिरफ्तार
Punpun, Patna | May 7, 2025 पुनपुन थाना क्षेत्र के मनोरा गांव में एक महिला को डायन बताकर गांव के ही दो युवकों ने बुधवार की शाम 7:00 बजे मारपीट कर लाठी डालने से जख्मी कर दिया । बाद में घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस ने हर्ष कुमार , राहुल कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।जिसे पुलिस पुछताछ कर रही है।