पुनपुन: डुमरी गांव के पास दो वाहनों की टक्कर के बाद चालकों और समर्थकों में चाकूबाजी, तीन घायल
Punpun, Patna | May 2, 2025 पुनपुन थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के पास दो वाहनों की टक्कर हो गई जिसके बाद दोनों वाहन चालक और उसके समर्थक के बीच गाली गलौज होने के बाद मारपीट होते-होते चाकू बाजी हो गई ।चाकू बाजी की घटना में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसे इलाज के लिएं पीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गौतम कुमार को शुक्रवार की शाम 4 बजे गिरफ्तार किया।