मंझनपुर: मंझनपुर में जिलाधिकारी ने मोहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराए जाने के लिए की बैठक
जिलाधिकारी मधुशुदन हुलगी ने मंझनपुर कलेक्ट्रेट स्थित उदयन सभागार में मोहर्रम त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए नियुक्त जोनल मजिस्ट्रेट तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि पूरी सतर्कता से ड्यूटी करते हुए मोहर्रम त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराया जाय।