मंझनपुर: रकस्वारा से छेड़खानी के वांछित अभियुक्त को करारी पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
कौशाम्बी जिले के करारी पुलिस ने छेड़खानी के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि रकस्वारा निवासी मनोज कुमार हेला पुत्र हीरा लाल के खिलाफ करारी थाने में बीएनएस व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। पुलिस कई दिनों से तलाश कर रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।