मंझनपुर: मंझनपुर में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय शादी अनुदान स्वीकृति समिति/अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उदयन सभागार में जनपद स्तरीय शादी अनुदान स्वीकृति समिति/अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि पोर्टल पर शादी अनुदान योजना के तहत् 399 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें 91 आवेदनों का सत्यापन हो चुका है तथा 308 आवेदनों का सत्यापन लंबित है।