मंझनपुर: सीओ ने महेवाघाट इलाके के संवेदनशील व अति संवेदनशील गांवों में पहुंच कर ताजियादारों से मिलकर मार्गों का किया निरीक्षण
कौशाम्बी सर्किल के सीओ अभिषेक सिंह मंगलवार को दोपहर में महेवाघाट थानाध्यक्ष चंद्र भूषण मौर्य के साथ थाना क्षेत्र के कई संवेदनशील व अतिसंवेदनशील गांवों में पहुंचे हैं। जहां पर उन्होंने ताजियादारो से मिलकर जुलूस के मार्ग, कर्बला आदि का निरीक्षण किया है। एवं उनकी समस्याओं को सुनकर सम्बंधित को निस्तारित करने के लिए निर्देश दिया गया है।