पटियाली: पटियाली में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से हुए घायल
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के पटियाली कस्बे में शुक्रवार को दिनदहाड़े उस समय सनसनी फैल गई, जब तीन बदमाश एक घर में घुसकर दंपती को बंधक बनाने का प्रयास करने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मकान की घेराबंदी की। इसके बाद बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।