नवागढ़: खरौद में ट्रक के कुचलने से सायकल सवार व्यक्ति की मौत, ट्रक चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज, CCTV फुटेज में जाते दिखाई दे रहे
दरअसल, 6 अप्रैल को शुकुलपारा खरौद निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग बिलकराम नोनिया, साइकिल से सवार होकर खदान की ओर जा रहा था और पीछे से आ रहे ट्रक के कुचलने से बुजुर्ग बिलकराम नोनिया की मौके पर मौत हो गई। इधर, आज शिवरीनारायण पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।