चास: सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो 5 साल बाद झारखंड लौटे, बोकारो के निजी अस्पताल में भर्ती
Chas, Bokaro | Apr 14, 2026 बोकारो जिले के एक निजी अस्पताल में आज मंगलवार समय लगभग डेढ़ बजे सिंदरी के पूर्व विधायक सह बीजेपी नेता इंद्रजीत महतो को भर्ती किया गया है।बताया गया कि सिंदरी विधानसभा के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो विगत करीब पांच वर्षों बाद आज झारखंड लौटे हैं। हैदराबाद से एयरलिफ्ट कर उन्हें रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट लाया गया।