भवानीपुर: भवानीपुर में नदी किनारे पेड़ के फंदे से लटका मिला वृद्ध का शव, फैली सनसनी
भवानीपुर :- भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शहीदगंज पंचायत के अंतिम छोर पर बीकोठी थाना क्षेत्र की सीमा से सटे नदी किनारे शुक्रवार की देर संध्या पेड़ के फंदे से लटका एक वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर जंगल में लगी आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।