हरिद्वार: कनखल में लक्सर राजमार्ग पर स्थित जगजीतपुर शराब के ठेके पर पहुंचा टस्कर, वीडियो हुआ वायरल
कनखल में लक्सर राजमार्ग पर स्थित जगजीतपुर शराब के ठेके पर पहुंचे टस्कर का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। घटना सोमवार सुबह 7 बजे की है। एक जंगली हाथी अपना रास्ता भटक गया था और इस दौरान उसने जगजीतपुर में स्थित शराब के ठेके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। शराब के ठेके पर पहुंचे जंगली हाथी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।