बिशुनपुरा: सरांग पंचायत में धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी जयंती, विशेष ग्राम सभा का आयोजन
विशुनपुरा प्रखंड के सरांग पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती अत्यंत धूमधाम, हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। वक्ताओं ने देश के प्रति उनके अद्वितीय योगदान, सत्य, अहिंसा, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा के सिद्धांतों को रेखांकित किया।