आबू रोड: आबूरोड में चंद्रावती पुलिया के पास सर्विस रोड पर बड़ा हादसा, फ्लाईओवर से गिरा ट्रक, जीरे की बोरियां सड़क पर बिखरी
आबूरोड में नेशनल हाईवे पर चंद्रावती फ्लाईओवर के पास एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे सर्विस रोड पर जा गिरा। हादसे में ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि चालक को मामूली चोटें आई हैं।घटना रीको थाना क्षेत्र के चंद्रावती फ्लाईओवर पर हुई, जहां ट्रक चालक का अचानक नियंत्रण हट गया।