Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
सम्मान
Crimenews
image
image
image
image
image

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय। दिनांक 10.08.2026 आज दिनांक 10 अगस्त 2026 को सावन माह के दूसरे सोमवारी के अवसर पर लखीसराय जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री इन्द्रदमनेश्वर महादेव मंदिर, अशोक धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रविवार की मध्य रात्रि से ही मंदिर परिसर में भक्तों का आगमन शुरू हो गया था और देखते ही देखते पूरा परिसर "बोल बम" एवं हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। जिले सहित आसपास के विभिन्न जिलों एवं दूर-दराज क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। पूरे दिन मंदिर परिसर एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं में अपार उत्साह एवं आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, लखीसराय श्री शैलेंद्र कुमार द्वारा अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ अशोक धाम मंदिर परिसर का भ्रमण किया गया। उन्होंने मौके पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण करते हुए आवश्यक सुधार हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी ने विशेष रूप से श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं के सुगम एवं सुरक्षित दर्शन को सुनिश्चित करने हेतु व्यापक एवं सुदृढ़ प्रबंध किए गए थे। पेयजल की समुचित व्यवस्था, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधा एवं भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। इसके साथ ही विभिन्न स्थलों पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की पर्याप्त संख्या में प्रतिनियुक्ति की गई थी, जिससे विधि-व्यवस्था पूर्णतः नियंत्रित एवं सुव्यवस्थित बनी रही। जिला पदाधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सावन माह के शेष सोमवारी में भी इसी प्रकार की प्रभावी एवं सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए सभी आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। इसके उपरान्त जिला पदाधिकारी महोदय, अपर समाहर्ता महोदय एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों द्वारा अशोक धाम रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया तथा रेलवे द्वारा निर्गत रूट चार्ट का भी अवलोकन किया गया एवं श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी महोदय, ने निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां उपस्थित श्रद्धालुओं से संवाद कर जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। श्रद्धालुओं ने बताया कि इस वर्ष पूर्व की अपेक्षा व्यवस्था काफी बेहतर है। पहले की तरह कीचड़ एवं अव्यवस्था की समस्या नहीं है तथा आवागमन में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो रही है। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा किए गए इंतजामों की सराहना की।

15 views | Lakhisarai, Bihar | Aug 10, 2026

MORE NEWS

🚔 पुलिस की गाड़ी में आखिर कौन थीं ये महिलाएं? सच जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान! क्या मामला अपराध का है... या फिर कहानी कुछ और है ? #Lakhisarai Police #श्रृंगीऋषिधाम #पब्लिक

🚔 पुलिस की गाड़ी में आखिर कौन थीं ये महिलाएं? सच जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान! क्या मामला अपराध का है... या फिर कहानी कुछ और है ? #Lakhisarai Police #श्रृंगीऋषिधाम #पब्लिक

Surajgarha, Lakhisarai | Aug 10, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय।

दिनांक: 10 अगस्त 2026

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत लखीसराय के 1,04,043 पेंशनधारियों को ₹11.91 करोड़ से अधिक की पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से भुगतान

आज दिनांक 10 अगस्त 2026 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत माननीय मुख्यमंत्री, बिहार, श्री सम्राट चौधरी द्वारा राज्य के पेंशनधारियों को पेंशन की राशि का प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से भुगतान किया गया। इस क्रम में लखीसराय जिले के कुल 1,04,043 पेंशनधारियों के बैंक खातों में कुल ₹11,91,51,200 (ग्यारह करोड़ इक्यानवे लाख इक्यावन हजार दो सौ रुपये) की पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई।

इस अवसर पर लखीसराय में आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, श्री शैलेंद्र कुमार एवं सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग पेंशनधारियों के साथ उपस्थित रहे तथा माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम के दौरान पेंशनधारियों में काफी उत्साह एवं प्रसन्नता देखी गई।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य समाज के जरूरतमंद एवं कमजोर वर्गों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध कराना है। योजना के माध्यम से वृद्धजन, विधवा एवं दिव्यांग सहित पात्र लाभुकों को नियमित रूप से पेंशन की राशि उपलब्ध कराई जा रही है।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार ने सभी पेंशनधारियों को पेंशन की राशि का सही एवं आवश्यकतानुसार उपयोग करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही पेंशन राशि का उद्देश्य लाभुकों की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में आर्थिक सहयोग प्रदान करना है। उन्होंने पेंशनधारियों से अपील की कि वे राशि का उपयोग अपनी आवश्यक जरूरतों एवं जीवन-यापन से संबंधित कार्यों में करें।

जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक सुगमता, पारदर्शिता एवं नियमित रूप से पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही पेंशनधारियों की समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित निष्पादन करने का भी निर्देश दिया गया।

जिला प्रशासन, लखीसराय द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा पात्र लाभुकों को समय पर पेंशन की राशि उपलब्ध कराने के लिए निरंतर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। डीबीटी के माध्यम से पेंशन राशि का भुगतान होने से पेंशनधारियों को सीधे उनके बैंक खातों में राशि प्राप्त हो रही है, जिससे भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं सुविधा सुनिश्चित हुई है।

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय। दिनांक: 10 अगस्त 2026 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत लखीसराय के 1,04,043 पेंशनधारियों को ₹11.91 करोड़ से अधिक की पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से भुगतान आज दिनांक 10 अगस्त 2026 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत माननीय मुख्यमंत्री, बिहार, श्री सम्राट चौधरी द्वारा राज्य के पेंशनधारियों को पेंशन की राशि का प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से भुगतान किया गया। इस क्रम में लखीसराय जिले के कुल 1,04,043 पेंशनधारियों के बैंक खातों में कुल ₹11,91,51,200 (ग्यारह करोड़ इक्यानवे लाख इक्यावन हजार दो सौ रुपये) की पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। इस अवसर पर लखीसराय में आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, श्री शैलेंद्र कुमार एवं सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग पेंशनधारियों के साथ उपस्थित रहे तथा माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम के दौरान पेंशनधारियों में काफी उत्साह एवं प्रसन्नता देखी गई। सामाजिक सुरक्षा पेंशन सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य समाज के जरूरतमंद एवं कमजोर वर्गों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध कराना है। योजना के माध्यम से वृद्धजन, विधवा एवं दिव्यांग सहित पात्र लाभुकों को नियमित रूप से पेंशन की राशि उपलब्ध कराई जा रही है। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार ने सभी पेंशनधारियों को पेंशन की राशि का सही एवं आवश्यकतानुसार उपयोग करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही पेंशन राशि का उद्देश्य लाभुकों की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में आर्थिक सहयोग प्रदान करना है। उन्होंने पेंशनधारियों से अपील की कि वे राशि का उपयोग अपनी आवश्यक जरूरतों एवं जीवन-यापन से संबंधित कार्यों में करें। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक सुगमता, पारदर्शिता एवं नियमित रूप से पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही पेंशनधारियों की समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित निष्पादन करने का भी निर्देश दिया गया। जिला प्रशासन, लखीसराय द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा पात्र लाभुकों को समय पर पेंशन की राशि उपलब्ध कराने के लिए निरंतर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। डीबीटी के माध्यम से पेंशन राशि का भुगतान होने से पेंशनधारियों को सीधे उनके बैंक खातों में राशि प्राप्त हो रही है, जिससे भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं सुविधा सुनिश्चित हुई है।

Lakhisarai, Bihar | Aug 10, 2026

Lakhisarai, Bihar | Aug 9, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
बिहार के उप मुख्यमंत्री श्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने किया लखीसराय संग्रहालय का अवलोकन
लखीसराय, 09, अगस्त 2026:
बिहार के उप मुख्यमंत्री श्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने लखीसराय स्थित संग्रहालय का भ्रमण किया। 
संग्रहालय प्रांगण में पहुँचने पर जिला पदाधिकारी ने उप मुख्यमंत्री को  पुष्पगुच्छ (बुके) देकर भव्य स्वागत व सम्मान किया।
भ्रमण के दौरान सहायक संग्रहालयाध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार ने संग्रहालय में संरक्षित प्राचीन एवं ऐतिहासिक मूर्तियों के बारे में ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उप मुख्यमंत्री ने जिला पदाधिकारी को निर्देश दिया कि यहाँ के विकास के लिए एक विस्तृत कार्य योजना बना कर भेजे और अपने साथ के पदाधिकारी को यह कहा कि इनका जो भी प्रस्ताव प्राप्त होता है उस पर जल्दी से निर्णय किया जाये। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी  श्री शैलेन्द्र कुमार (IAS), पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रेरणा कुमार, उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार, अपर समाहर्ता श्री नीरज कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
परिभ्रमण के दौरान उप मुख्यमंत्री जी ने संग्रहालय में संरक्षित दुर्लभ मूर्तियों के प्रदर्शन और यहाँ की उत्कृष्ट व्यवस्था की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

प्रेस विज्ञप्ति बिहार के उप मुख्यमंत्री श्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने किया लखीसराय संग्रहालय का अवलोकन लखीसराय, 09, अगस्त 2026: बिहार के उप मुख्यमंत्री श्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने लखीसराय स्थित संग्रहालय का भ्रमण किया। संग्रहालय प्रांगण में पहुँचने पर जिला पदाधिकारी ने उप मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ (बुके) देकर भव्य स्वागत व सम्मान किया। भ्रमण के दौरान सहायक संग्रहालयाध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार ने संग्रहालय में संरक्षित प्राचीन एवं ऐतिहासिक मूर्तियों के बारे में ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उप मुख्यमंत्री ने जिला पदाधिकारी को निर्देश दिया कि यहाँ के विकास के लिए एक विस्तृत कार्य योजना बना कर भेजे और अपने साथ के पदाधिकारी को यह कहा कि इनका जो भी प्रस्ताव प्राप्त होता है उस पर जल्दी से निर्णय किया जाये। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार (IAS), पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रेरणा कुमार, उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार, अपर समाहर्ता श्री नीरज कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। परिभ्रमण के दौरान उप मुख्यमंत्री जी ने संग्रहालय में संरक्षित दुर्लभ मूर्तियों के प्रदर्शन और यहाँ की उत्कृष्ट व्यवस्था की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Lakhisarai, Bihar | Aug 9, 2026

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय। दिनांक 10.08.2026 आज दिनांक 10 अगस्त 2026 को सावन माह के दूसरे सोमवारी के अवसर पर लखीसराय जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री इन्द्रदमनेश्वर महादेव मंदिर, अशोक धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रविवार की मध्य रात्रि से ही मंदिर परिसर में भक्तों का आगमन शुरू हो गया था और देखते ही देखते पूरा परिसर "बोल बम" एवं हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। जिले सहित आसपास के विभिन्न जिलों एवं दूर-दराज क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। पूरे दिन मंदिर परिसर एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं में अपार उत्साह एवं आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, लखीसराय श्री शैलेंद्र कुमार द्वारा अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ अशोक धाम मंदिर परिसर का भ्रमण किया गया। उन्होंने मौके पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण करते हुए आवश्यक सुधार हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी ने विशेष रूप से श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं के सुगम एवं सुरक्षित दर्शन को सुनिश्चित करने हेतु व्यापक एवं सुदृढ़ प्रबंध किए गए थे। पेयजल की समुचित व्यवस्था, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधा एवं भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। इसके साथ ही विभिन्न स्थलों पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की पर्याप्त संख्या में प्रतिनियुक्ति की गई थी, जिससे विधि-व्यवस्था पूर्णतः नियंत्रित एवं सुव्यवस्थित बनी रही। जिला पदाधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सावन माह के शेष सोमवारी में भी इसी प्रकार की प्रभावी एवं सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए सभी आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। इसके उपरान्त जिला पदाधिकारी महोदय, अपर समाहर्ता महोदय एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों द्वारा अशोक धाम रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया तथा रेलवे द्वारा निर्गत रूट चार्ट का भी अवलोकन किया गया एवं श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी महोदय, ने निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां उपस्थित श्रद्धालुओं से संवाद कर जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। श्रद्धालुओं ने बताया कि इस वर्ष पूर्व की अपेक्षा व्यवस्था काफी बेहतर है। पहले की तरह कीचड़ एवं अव्यवस्था की समस्या नहीं है तथा आवागमन में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो रही है। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा किए गए इंतजामों की सराहना की। - Lakhisarai News