प्रेस विज्ञप्ति
बिहार के उप मुख्यमंत्री श्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने किया लखीसराय संग्रहालय का अवलोकन
लखीसराय, 09, अगस्त 2026:
बिहार के उप मुख्यमंत्री श्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने लखीसराय स्थित संग्रहालय का भ्रमण किया।
संग्रहालय प्रांगण में पहुँचने पर जिला पदाधिकारी ने उप मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ (बुके) देकर भव्य स्वागत व सम्मान किया।
भ्रमण के दौरान सहायक संग्रहालयाध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार ने संग्रहालय में संरक्षित प्राचीन एवं ऐतिहासिक मूर्तियों के बारे में ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उप मुख्यमंत्री ने जिला पदाधिकारी को निर्देश दिया कि यहाँ के विकास के लिए एक विस्तृत कार्य योजना बना कर भेजे और अपने साथ के पदाधिकारी को यह कहा कि इनका जो भी प्रस्ताव प्राप्त होता है उस पर जल्दी से निर्णय किया जाये। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार (IAS), पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रेरणा कुमार, उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार, अपर समाहर्ता श्री नीरज कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
परिभ्रमण के दौरान उप मुख्यमंत्री जी ने संग्रहालय में संरक्षित दुर्लभ मूर्तियों के प्रदर्शन और यहाँ की उत्कृष्ट व्यवस्था की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
19 views | Lakhisarai, Bihar | Aug 9, 2026