छत्तीसगढ़ में सरगुजा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर के मणिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भाथुपारा में एक कच्चे मकान में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि मकान और उसके भीतर रखा सारा सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया।
इस हादसे के दौरान स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश भी देखा गया। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना देने के करीब 2 घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँची, तब तक सब कुछ जल चुका था। गनीमत रही कि इस घटना में किसी जनहानि की खबर नहीं है, लेकिन पीड़ित परिवार का भारी नुकसान हुआ है।
#Ambikapur #Surguja #Chhattisgarh #FireAccident #BreakingNews #AmbikapurNews #ShortCircuit #FatafatNews