Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Jaipur

जबलपुर में कुख्यात चाकूबाज हारून का निकला जुलूस, 'गुंडागर्दी पाप है' के लगाए नारे जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में कुख्यात चाकूबाज हारून के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसका पैदल जुलूस निकाला। यह कार्रवाई हनुमानताल थाना क्षेत्र में की गई, जहां आरोपी को सार्वजनिक रूप से घुमाया गया। जुलूस के दौरान हारून रोता नजर आया और पुलिस के निर्देश पर उसने "गुंडागर्दी पाप है" जैसे नारे लगाए। बताया जा रहा है कि आरोपी पलक झपकते ही चाकूबाजी की वारदातों को अंजाम देने के लिए कुख्यात था। उसकी चाकूबाजी के कई CCTV वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। पुलिस के अनुसार हारून ने महज दो दिनों के भीतर तीन अलग-अलग चाकूबाजी की घटनाओं को अंजाम दिया था, जिनमें तीन लोगों पर जानलेवा हमला किया गया। वारदातों के बाद वह फरार चल रहा था। हनुमानताल थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देसी पिस्टल और चाइनीज चाकू बरामद किया है। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। #Jabalpur #MadhyaPradesh #Haroon #CrimeNews #PoliceAction #HanumantalPolice #BreakingNews #JabalpurPolice #MPNews #Crime

Ambikapur, Surguja | Jun 19, 2026

MORE NEWS

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के वनांचल क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते आगर नदी इस समय विकराल रूप धारण कर पूरे उफान पर है। लगातार बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव के कारण नदी-नाले उफन रहे हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। इस खौफनाक मंजर के बीच सबसे चिंताजनक बात यह है कि जरूरी काम, राशन और दवाइयों की मजबूरी के कारण स्थानीय ग्रामीण अपनी जान दांव पर लगाकर इस उफनती नदी को पार करने पर मजबूर हैं, जिससे हर पल बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।

प्रशासन द्वारा लगातार मुनादी कराकर लोगों से उफनते नदी-नालों से दूर रहने की अपील की जा रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर चेतावनी के बावजूद मौत का यह सफर बदस्तूर जारी है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अब क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से संवेदनशील घाटों पर सुरक्षा बल तैनात करने, चेतावनी बोर्ड लगाने और कड़ी निगरानी रखने की गुहार लगाई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना या जनहानि को समय रहते रोका जा सके।

#KawardhaRain #ChhattisgarhWeather #AgarRiver #FloodAlert #Monsoon2026 #PublicSafety #Vanaanchal #KawardhaNews #FatafatNews

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के वनांचल क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते आगर नदी इस समय विकराल रूप धारण कर पूरे उफान पर है। लगातार बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव के कारण नदी-नाले उफन रहे हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। इस खौफनाक मंजर के बीच सबसे चिंताजनक बात यह है कि जरूरी काम, राशन और दवाइयों की मजबूरी के कारण स्थानीय ग्रामीण अपनी जान दांव पर लगाकर इस उफनती नदी को पार करने पर मजबूर हैं, जिससे हर पल बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। प्रशासन द्वारा लगातार मुनादी कराकर लोगों से उफनते नदी-नालों से दूर रहने की अपील की जा रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर चेतावनी के बावजूद मौत का यह सफर बदस्तूर जारी है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अब क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से संवेदनशील घाटों पर सुरक्षा बल तैनात करने, चेतावनी बोर्ड लगाने और कड़ी निगरानी रखने की गुहार लगाई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना या जनहानि को समय रहते रोका जा सके। #KawardhaRain #ChhattisgarhWeather #AgarRiver #FloodAlert #Monsoon2026 #PublicSafety #Vanaanchal #KawardhaNews #FatafatNews

Ambikapur, Surguja | Jun 20, 2026

लाभकारी  खेती का स्मार्ट विकल्प : नैनो उर्वरक

नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए कम लागत, बेहतर उत्पादन और उच्च गुणवत्ता वाली फसल का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं।

इनके उपयोग से खेती की लागत घटती है, समय और श्रम की बचत होती है तथा मिट्टी की सेहत भी बेहतर बनी रहती है।

#NanoUrea #NanoDAP #Chhattisgarh 

@bharaturvarak
@vishnudeosai
@chhattisgarhcmo

लाभकारी खेती का स्मार्ट विकल्प : नैनो उर्वरक नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए कम लागत, बेहतर उत्पादन और उच्च गुणवत्ता वाली फसल का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। इनके उपयोग से खेती की लागत घटती है, समय और श्रम की बचत होती है तथा मिट्टी की सेहत भी बेहतर बनी रहती है। #NanoUrea #NanoDAP #Chhattisgarh @bharaturvarak @vishnudeosai @chhattisgarhcmo

Surguja, Chhattisgarh | Jun 20, 2026

सड़क पर दौड़ रहे थे 25 साल पुराने 'यमराज'! सरगुजा जिले के अम्बिकापुर-विश्रामपुर मार्ग पर आरटीओ की उड़नदस्ता टीम ने नियमों की धज्जियां उड़ाने वाली 5 अवैध टैक्सी जीपों को जब्त किया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विनय सोनी के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में खुलासा हुआ कि ये सभी वाहन 1998-99 मॉडल के हैं, जो अपनी म्याद पूरी कर चुके हैं। ये खटारा गाड़ियां बिना किसी वैध परमिट के सड़कों पर दौड़ रही थीं, जिससे न सिर्फ राजस्व को चूना लग रहा था बल्कि यात्रियों की जान भी दांव पर लगी हुई थी।

इन कबाड़ हो चुके वाहनों में क्षमता से दोगुनी-तिगुनी सवारियां भरकर बेहद खतरनाक तरीके से सफर तय कराया जा रहा था। मोटर व्हीकल एक्ट के उल्लंघन पर सख्त रुख अपनाते हुए आरटीओ अधिकारी ने साफ कर दिया है कि यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। आने वाले दिनों में भी अवैध परिवहन के खिलाफ यह सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा।

#AmbikapurNews #RTOAction #RoadSafety #SurgujaPolice #IllegalTransport #ChhattisgarhNews #FatafatNews

सड़क पर दौड़ रहे थे 25 साल पुराने 'यमराज'! सरगुजा जिले के अम्बिकापुर-विश्रामपुर मार्ग पर आरटीओ की उड़नदस्ता टीम ने नियमों की धज्जियां उड़ाने वाली 5 अवैध टैक्सी जीपों को जब्त किया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विनय सोनी के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में खुलासा हुआ कि ये सभी वाहन 1998-99 मॉडल के हैं, जो अपनी म्याद पूरी कर चुके हैं। ये खटारा गाड़ियां बिना किसी वैध परमिट के सड़कों पर दौड़ रही थीं, जिससे न सिर्फ राजस्व को चूना लग रहा था बल्कि यात्रियों की जान भी दांव पर लगी हुई थी। इन कबाड़ हो चुके वाहनों में क्षमता से दोगुनी-तिगुनी सवारियां भरकर बेहद खतरनाक तरीके से सफर तय कराया जा रहा था। मोटर व्हीकल एक्ट के उल्लंघन पर सख्त रुख अपनाते हुए आरटीओ अधिकारी ने साफ कर दिया है कि यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। आने वाले दिनों में भी अवैध परिवहन के खिलाफ यह सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा। #AmbikapurNews #RTOAction #RoadSafety #SurgujaPolice #IllegalTransport #ChhattisgarhNews #FatafatNews

Ambikapur, Surguja | Jun 19, 2026