पोड़ैयाहाट: कृतज्ञ मेलर समाज ने भोरनाटांड़ गांव में पुलिस की गोलियों का शिकार हुई तारामुनि देवी के शहादत दिवस पर नमआंखों से किया याद
कृतज्ञ मेलर समाज ने शनिवार को भोरना टांड़ गांव में पुलिस की गोलियों का शिकार हुई तारामणि देवी की शहादत दिवस पर उन्हें याद किया। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया गया। 13 जून 2013 को मेलर समाज द्वारा भुइंया घटवाल जाति को आरक्षण दिए जाने की मांग को ले राज्यव्यापी आंदोलन के दौरान वे गोलियों का शिकार हो गई थीं।