सतबरवा: पांकी विधायक ने तरहसी, मनातू और लेस्लीगंज की आंगनबाड़ी सेविकाओं को स्मार्टफोन दिए
आंगनबाड़ी सेविकाओं को काम में सहूलियत और डिजिटल माध्यम से रिपोर्टिंग में तेजी लाने के उद्देश्य से 4जी स्मार्टफोन प्रदान किया जा रहा है। इसी बीच शुक्रवार शाम 4 बजे पांकी बाल विकास परियोजना कार्यालय के सभागार में एक समारोह आयोजित कर पांकी, तरहसी, मनातू एवं लेस्लीगंज प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविकाओं के बीच स्मार्टफोन का वितरण पांकी विधायक ने किया।