घाटमपुर: साढ़ क्षेत्र के आरंजराय गांव में शॉर्ट सर्किट से एक घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख
साढ़ थाना क्षेत्र के आरंजरायगांव में मंगलवार दोपहर 3:00 बजे रमाकांत के घर में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई।देखते ही देखते आग में भयानक रूप ले लियाऔर पूरे घर में फैल गई।लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। आग से गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया पर किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।