बिजनौर: बिजनौर कोतवाली शहर पुलिस ने लूट के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Aug 18, 2026 बिजनौर में आज शनिवार शाम 4:00 बजे कोतवाली शहर पुलिस ने रोचक नाम के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 13 अगस्त को गंज इलाके में अशोक नामक व्यक्ति से बाइक और मोबाइल लूट की वारदात में रोचक शामिल था। इस घटना में दो लोगों को पहले पुलिस गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। रोचक को भी आज गिरफ्तार किया गया है।