जलालाबाद: कसारी के पास युवक को तमंचा व कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार
शाहजहांपुर। थाना जलालाबाद पुलिस ने कोला पुल से पहले ग्राम कसारी के पास सडक पर एक तमंचाधारी युवक को अवैध देशी तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार किया। आरोपी युवक राहुल पुत्र प्रताप निवासी ग्राम किशनी महेरा थाना मूसाझाग जनपद बदांयू का निवासी हैं, जिसको जलालाबाद थाना पुलिस ने कोला पुल से पहले ग्राम कसारी के पास सडक पर गिरफ्तार किया