जलालाबाद: अल्हागंज में पशु आहार खिलाने से चार भैंसों की हुई मौत, थाने में दी गई तहरीर
शाहजहांपुर जनपद के थाना अल्लाहगंज क्षेत्र के फतेहपुर गांव के किसानों ने सीपी डेरी के सामने उस वक्त हंगामा शुरू कर दिया जब अल्हागंज फर्रुखाबाद नेशनल हाईवे पर स्थित सीपी मिल्क एंड फूड प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दिए गए ज्ञान धारा पशु आहार खिलाने से चार भैंसों की मौत हो गई। जबकि लगभग दो दर्जन भैंसों की हालत गंभीर बताई जा रही है जिनका इलाज चल रहा है