परसिया: चांदामेटा में सांसद ने लगाया 52 वा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर , नागरिकों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
सेवा, संकल्प और स्वास्थ्य के 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत चांदामेटा नगर पालिका प्रांगण में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया शुक्रवार को किया गया। यह इस अभियान की श्रृंखला का 52वां शिविर था। सांसद छिंदवाड़ा-पांढुर्णा श्विवेक बंटी साहू की पहल पर आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्र के नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कर दवाइयां दी गई।