डिंडौरी: अमरपुर में मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह में 200 दूल्हों की बारात निकली, विधायक व अधिकारी रहे मौजूद
डिंडौरी जिले के अमरपुर में मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह के दौरान बाजे गाजे की थाप पर 200 दूल्हों की बारात निकाली गई । प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर 3:30 बजे जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में दुल्हों की बारात निकाली गई जहां पर जनप्रतिनिधि और अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे ।