अल्बर्ट एक्का (जारी): जारी में किसानों को धान बीज का वितरण, उन्नत खेती अपनाने की अपील
कृषि विभाग की ओर से जारी प्रखंड के किसानों के बीच धान बीज का वितरण किया गया। वितरण कार्यक्रम सांसद प्रतिनिधि जाकिर अंसारी के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि जाकिर अंसारी ने किसानों से समय पर धान की बुआई करने तथा कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की।