हाथरस: चंदपा क्षेत्र के गांव नगला दुर्रजी में गाली गलौज को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, एक महिला हुई घायल
चंदपा क्षेत्र के गांव नगला दुर्रजी में गाली गलौज को लेकर आज दिन मंगलवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। अचानक से हुई मारपीट से ग्रामीणों में हड़कंप मचने के साथ मौके पर भारी भीड़ लग गई। मारपीट में चले लाठी डंडो में महिला भूरी सिंह घायल हो गई। घायल महिला के द्वारा थाने में हुई शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है।