हाथरस: रोडवेज बस स्टैंड के पास रोडवेज बस की छत पर चढ़कर डांस करने व आने जाने वाले लोगों से मारपीट करने वाले 5 अभियुक्त गिरफ्तार
सदर कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड के पास रोडवेज बस की छत पर चढ़कर डांस करने वाले एवं आने जाने वाले लोगों से लड़ाई-झगड़ा हुआ मारपीट करने वाले पांच अभियुक्तों को कार्यवाही करते हुए सदर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सदर कोतवाली पुलिस द्वारा पांचो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।