हाथरस: हाथरस गेट थाना क्षेत्र के रावत नगर कॉलोनी के पास तेज गति बाइक सांड से टकराई लड़का हुआ घायल पुलिस लाई अस्पताल
अलीगढ़ रोड रावत नगर के पास तेज गति बाइक के सामने अचानक सांड आ जाने से बाइक सवार लड़का छोटू गंभीर रूप से घायल हो गया। अचानक से हुई दुर्घटना को देखकर राहगीरों की मौके पर घायल की चीख पुकार सुनकर भीड़ लग गई। गस्त के दौरान घूम रही पुलिस की पिकेट की गाड़ी ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इसी क्रम में डॉक्टरों द्वारा घायल का उपचार जारी है।