हाथरस: गांव लाडपुर में जमीनी विवाद को लेकर परिवार के लोगों ने दो लोगों को मारपीट कर किया घायल, पुलिस ने कराया डॉक्टरी परीक्षण
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव लाडपुर में जमीनी विवाद को लेकर बीती रात परिवार के लोगों ने दो लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित घायलों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया है। कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने मामले को लेकर आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।