हाथरस: बरोस टोल प्लाजा के पास 1 शख्स की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जिला अस्पताल
जनपद हाथरस की कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के बरोस टोल प्लाजा के पास बीती देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक शख्स की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली सादाबाद पुलिस ने नेशनल हाईवे एंबुलेंस की मदद से शख्स के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। कोतवाली सादाबाद पुलिस ने मामले को लेकर आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।