हाथरस: हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव मान महों में दहेज के लिए पति ने पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला, पुलिस ने कराया मेडिकल
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव मान महों आज दिन सोमवार को दहेज के खातिर पति गब्बर सिंह ने पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पत्नी ट्विंकल की शिकायत पर परिजनों ने थाने में पति के खिलाफ शिकायत देकर मदद की गुहार लगाई है। इसी क्रम में पुलिस ने तत्काल विवाहिता का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है और मामले की जांच में जुट गई है।