जमुई: युवा शिक्षक सोनू कुमार को दी गई श्रद्धांजलि, श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में सैकड़ों छात्र और शुभचिंतक जुटे
Jamui, Jamui | Jun 11, 2026 जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग पर आंजन नदी पुल के पास सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मलयपुर निवासी युवा शिक्षक सोनू कुमार की स्मृति में गुरुवार की शाम 7 बजे श्री कृष्णा सिंह स्टेडियम में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी।