जमुई: जमुई में साइबर फ्रॉड से बचाव और वित्तीय जागरूकता पर दी गई जानकारी, 04 मेघावी छात्रों को दी गई छात्रवृत्ति
Jamui, Jamui | Jul 4, 2026 लगातार बढ़ रहे साइबर अपराध को लेकर शनिवार की दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित सामाजिक विकास कार्यक्रम में साइबर डीएसपी अभिषेक कुमार ने महिलाओं को साइबर फ्रॉड से बचने, किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, ओटीपी, बैंक खाते और एटीएम संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने तथा ऑनलाइन ठगी की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने की सलाह दी।