पूर्णिया में स्वच्छता की शपथ के साथ बाल विवाह मुक्त अभियान की शुरुआत
पूर्णिया के हरदा पंचायत में गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े का समापन हुआ और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस दौरान महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के तैल चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी गई। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सहित प्रशासन के कई अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Bihar, India | Oct 4, 2026