शिवहर: जमाबंदी को आधार कार्ड से लिंक करने को लेकर अंचल कार्यालय में सीओ अनामिका कुमारी ने जागरूकता वाहन को किया रवाना
जमाबंदी को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए आज अंचल कार्यालय शिवहर से सीओ अनामिका कुमारी ने जागरूकता वाहन को रवाना किया है. सीओ ने बताई है की यह वाहन शिवहर प्रखंड क्षेत्र के सभी दस पंचायत में जाकर लोगो को जागरूक करते हुए कहेगा की आप सभी लोग अपना जमाबंदी को आधार कार्ड से लिंक अवश्य करवा लें. नही तो आप जमीन का खरीद विक्री या कोई भी सरकारी लाभ नही पाएंगे।