शिवहर: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार की रात भर जिला के बॉर्डर इलाका में चलाया गया विशेष वाहन चेकिंग अभियान
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार की रात भर जिला के बॉर्डर इलाका पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया है. एसडीपीओ अनिल कुमार ने बताया है कि लोकसभा चुनाव को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गयी है. दूसरे जिला से शिवहर जिला में प्रवेश करने वाले प्रत्येक वाहन की रात भर जांच किया गया है. जिला में अब धारा-107 व धारा-110 के तहत कार्रवाई शुरू कर दिया गया है.