शिवहर: उत्पाद विभाग की टीम ने रामपुर यदु से 235 बोतल शराब के साथ एक शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार, कार जब्त
होली से पहले उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 235 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उत्पाद अधीक्षक रणधीर कुमार सिंह प्रेस कांफ्रेंस कर बताया है की रामपुर यदु से गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई किया गया है. गिरफ्तार कारोबारी का नाम शशिरंजन कुमार है जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दी गया है।