सिहोरा: मझगवां थाना क्षेत्र के ग्राम नुंजा के श्मशानघाट में युवक की चाकू मारकर हत्या
मजगामा थाना क्षेत्र के नुंजा कॉलोनी में शनिवार रात श्मशान घाट के पास 21 वर्षीय गणेश वंशकार की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। घटना रात करीब 9:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। मृतक स्वर्गीय रामस्वरूप वंशकार का बेटा था। मृतक के बड़े भाई गोलू वंशकार के मुताबिक साहिल चौधरी गणेश को बातचीत करने के बहाने श्मशान घाट के पास ले गया।