गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल खुलते ही हल्द्वानी में परिवहन विभाग ने स्कूल बसों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आरटीओ की टीमों ने शहरभर में वाहनों की जांच की। कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाली 135 स्कूल बसों के चालान किए गए, जबकि गंभीर अनियमितताएं मिलने पर 10 बसों को सीज कर दिया गया। संभागीय परिवहन अधिकारी अरविंद पांडे ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी स्कूलों को निर्धारित सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करना होगा। नियमों की अनदेखी करने वाले स्कूल वाहनों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
#Haldwani #SchoolBus #RTO #RoadSafety #SchoolSafety #TransportDepartment #Nainital #Uttarakhand #UttarakhandNews #BreakingNews #HindiNews #HaldwaniExpress #HaldwaniExpressNews #LatestNews #TrafficRules
गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल खुलते ही हल्द्वानी में परिवहन विभाग ने स्कूल बसों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आरटीओ की टीमों ने शहरभर में वाहनों की जांच की। कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाली 135 स्कूल बसों के चालान किए गए, जबकि गंभीर अनियमितताएं मिलने पर 10 बसों को सीज कर दिया गया। संभागीय परिवहन अधिकारी अरविंद पांडे ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी स्कूलों को निर्धारित सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करना होगा। नियमों की अनदेखी करने वाले स्कूल वाहनों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
#Haldwani #SchoolBus #RTO #RoadSafety #SchoolSafety #TransportDepartment #Nainital #Uttarakhand #UttarakhandNews #BreakingNews #HindiNews #HaldwaniExpress #HaldwaniExpressNews #LatestNews #TrafficRules - Haldwani News