मुरैना नगर: पाठक गली के पास रास्ते में रोककर युवक के साथ की गई मारपीट और फायरिंग, अस्पताल में भर्ती, मामला दर्ज
मुरैना शहर में एक बार फिर फायरिंग और मारपीट की घटना सामने आई है।जहां सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पाठक गली में एक युवक के साथ कथित रूप से मारपीट की गई और फायरिंग भी की गई। घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बता दे कि सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।