बलरामपुर: जिले में आकांक्षी जनपद कार्यक्रम के तहत संपूर्णता अभियान समारोह का आयोजन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया गया
जिले में नीति आयोग द्वारा संपूर्णता अभियान के तहत बलरामपुर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया। जानकारी के मुताबिक जिले में नीति आयोग भारत सरकार द्वारा 1 जुलाई से 30 सितंबर 2024 तक संपूर्णता अभियान चलाया गया था उसी के तहत बलरामपुर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जनपद स्तर पर तीन और विकासखंड स्तर पर पांच संकेतकों पर पूर्णसंतृप्ति प्राप्त की गई।