बलरामपुर: मंडी समिति भगवतीगंज में यूरिया खाद के लिए महिला-पुरुष की लगी लंबी लाइन, पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के बीच बंट रहा खाद
शुक्रवार 3:00 बजे मंडी समिति भगवतीगंज में यूरिया खाद के लिए महिला पुरुष की लंबी लाइन लगी हुई देखी गई पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के बीच खाद का वितरण इफको कर्मियों द्वारा कराया जा रहा था। वही लाइन में लगे लोगों ने बताया की सुबह से ही वह लाइन में लगे हुए हैं l लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि सुबह 8:00 बजे आने के बाद शाम तक कहीं जाकर यूरिया खाद मिल पा रही है।