बलरामपुर: डीएम ने सहकारी समिति चकवा का औचक निरीक्षण किया, स्टॉक पंजिका से स्टॉक का मिलान कर दिए आवश्यक दिशानिर्देश
शुक्रवार 3,30 बजे डीएम पवन अग्रवाल द्वारा सहकारी समिति चकवा का निरीक्षण किया गया। पर्याप्त स्टॉक की उपलब्धता के बावजूद मौके पर वितरण न होने पर डीएम ने सहकारी समिति प्रभारी को कड़ी फटकार लगाई एवं तत्काल वितरण प्रारंभ करवाया। उन्होंने निर्देश दिए कि उर्वरक वितरण हेतु निर्धारित समय में निरंतर उर्वरक का वितरण किया जाए , इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो।