बलरामपुर: जिले में पुरानी पेंशन बहाली के लिए अटेवा बलरामपुर ने निकाला रोष मार्च, कलेक्ट्रेट में पीएम और सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
जिले में अटेवा-पेंशन बचाओ मंच ने पुरानी पेंशन बहाली और सरकारी संस्थानों के निजीकरण के खिलाफ जनांदोलन शुरू हुआ है, जिले में पुरानी पेंशन बहाली के लिए अटेवा बलरामपुर ने रोष मार्च निकाला है,कर्मचारियों ने रोष मार्च MLK PG कॉलेज से निकालकर वीर विनय चौराहा से जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा है।