बलरामपुर: विकास भवन में आयोजित 7 दिवसीय आकांक्षा हाट मेले का शुभारम्भ विधायक एवं डीएम ने फीता काटकर किया
जनपद में नीति आयोग और जिला प्रशासन के सहयोग से 1 से 7 अगस्त तक विकास भवन में आयोजित आकांक्षा हाट मेले का आयोजन किया गया। इसमें लोकल फॉर वोकल के दर्ज पर जनपद के अंतर्गत कार्य करने वाले विभागों के लाभार्थियों की तरफ से अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। डीएम सहित जनप्रतिनिधियों ने मेले का फीता काट कर शुभारंभ किया।