पोड़ैयाहाट: पूजा कर बाइक से बाराहाट लौट रहे दम्पत्ति को दुमका भागलपुर मुख्यमार्ग पर तीलाटांड़ में ट्रेलर ने ठोक दिया, पत्नी की मौत
पूजा कर बाइक से बाराहाट लौट रहे दंपति को सोमवार को दुमका भागलपुर मुख्य मार्ग पर तिलातांड में ट्रेलर ने पीछे से धक्का मार दिया जिससे पत्नी की मौके पर मौत हो गई और पति घायल हो गया ।मृतका की पहचान भेडामोड निवासी मधु देवी के रूप में हुई है ।मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।