गुना जिले के आरोन में डीजे ऑपरेटर ने मारपीट कर सामान लूटने और झूठा मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया है। 21 फरवरी को दोपहर एसपी से की शिकायत में फरियादी छोटू और मनीष कुशवाहा ने कहा, 19 फरवरी रात बारात में आरोन गए थे, लखन राजपूत और उसके साथियों ने गाना बदलने को लेकर विवाद कर मारपीट की सामान लूटा हम पर ही केस लगवा दिया। पीड़ित ने आरोन पुलिस पर भी आरोप लगाए हैं।