तुलसीपुर: तुलसीपुर हरैया मार्ग पर खैरी के पास क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण देवी पाटन शक्तिपीठ के महंत योगी मिथलेश नाथ ने किया
शुक्रवार दोपहर 1:00 देवीपाटन शक्तिपीठ महंत योगी मिथलेश नाथ ने तुलसीपुर हरैया मार्ग पर खैरी के पास क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण करते हुए इसके निर्माण में तेजी लाए जाने को अधिकारियों से कहा। विदित हो कि लगभग एक सप्ताह से तुलसीपुर हरैया मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित है जिससे क्षेत्र वासियों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।